STUDENT'S POWER - NATION'S POWER / छात्रशक्ति - राष्‍ट्रशक्ति

Tuesday, July 17, 2012

अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाल आप्टे का निधन


नई दिल्ली/मुंबई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल आप्टे का आज मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर उन्होंने अंतिम सास ली। वह पिछले एक पखवारे से मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती कराए गये थे।
श्री आप्टे का जन्म 18 जनवरी 1938 को महाराष्ट्र के राजगुरू नगर में हुआ था। वह लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। महाराष्ट्र से दो सत्रों तक लगातार निर्वाचित होकर राज्यसभा में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री आप्टे चार दशकों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया। भाजपा में थिंक टैंक की भूमिका निभाने वाले श्री आप्टे 2000 से 2012 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे।
आपातकाल के दौरान चलाए गये आंदोलन में बाल आप्टे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता होने के नाते इन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के कानूनी पक्ष की भी वकालत की।

No comments:

Post a Comment