STUDENT'S POWER - NATION'S POWER / छात्रशक्ति - राष्‍ट्रशक्ति

Wednesday, August 29, 2012


Youth Against Corruption

Chhatra Shakti Bhawan 690, Ground Floor
Gali No. 21, Faiz Road, Karol Bagh, New Delhi – 110 005
Cell : +91 90132 25992      email : info@youthagainstcorruption.net

fn % 24/08/2012


4 flrEcj dks ns’k ds lcls Hkz"V Á/kkuea=h ds fojks/k esa ns’kO;kih Án’kZu & YAC


dsUæ esa dkxzsl ds usr`Ro dh ;wih, ljdkj ds Hkz’Vkpkj ds u;s&2 ?kksVkys ns”k ds lkeus vk jgs gS ,d o’kZ iwoZ ds 2th LisDVªe] dkeuosYFk] vkVZ”k gkmfMax ds ckn gky gh esa vk;h dSx fjiksZV esa dks;yk [kku vkaoVu o ,;jiksZV tehu esa vkbZ ?kksVkyksa us dsUæ ljdkj dks iqu% csudkc dj fn;k gSA


      iz/kkuea=h ds dks;yk ea=ky; izHkkj ds le; 1 yk[k 86 gtkj djksM+ dk ns”k ds jkTkLo dk uqdlku dqN yksxks ds ykHk igq¡pkus ds fy, gqvk ogh ukxfjd mM;u ea=ky; }kjk 5 yk[k djksM+ dh tehu 30 o’kksZ ds fy, fu;eksa dk mYy?kau dj dqN dEifu;ksa dks eq¶r esa ns nh xbZA


     iz/kkuea=h o dsUæ ljdkj ds dbZ ea=h;ksa ds Hkz’Vkpkj :ih bl ywV ds fojks/k esa YAC us fujUrj viuk vkUnksyu tkjh j[kk gqvk gSA


     ns”k ds vljnkj iz/kkuea=h eueksgu flag ds bLrhQs dh ekax dks ysdj YAC }kjk ns”k Hkj esa 4 flrEcj dks dkWyst cUn o jkLrk jksdks vkUnksyu djsxhA yk[kks Nk= o ;qok ns”k Hkj esa bl vkUnksyu esa Hkkx ysxsaA blls iwoZ YAC tkxj.k vfHk;ku pykdj bu ?kksVkyks ls ns”k dh turk dks voxr djk;sxhA

                                           
                                            ¼lquhy dqekj caly½
                                       jk"Vªh; la;kstd] (YAC)

4 SEPT. PROTEST OF YAC & ABVP






Tuesday, July 24, 2012

असम में अवैध घुसपैठियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है । कोकराझार में शुरू हुई हिंसा पूरे असम में फ़ैल चुकी है , देखते ही गोली मारने के आदेश हैं । स्थिति इतनी गंभीर होते हुए भी मिडिया खबरों को दबाने में लगी है ; यदि यही दंगे गुजरात में हुए होते तो अभी सुबह से शाम टी वी और अखबारों में "मौत के सौदागर" की खबरें छा चुकी होति......

Sunday, July 22, 2012

भारत के अमर क्रान्तिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद ने आज जन्म लिया था. भारतीय क्रान्तिकारी आन्दोलन की वह एक अनुपम और अद्वितीय विभूति हैं. भगत सिंह के साथ मिलकर चंद्रशेखर आजाद ने अंग्रेजी हुकूमत कि नीव हिला दी. चंद्रशेखर आजाद ने पहले ही यह प्रण किया था कि वह कभी भी जिंदा पुलिस के हाथ नहीं आएंगे. इसी प्रण को निभाते हुए उन्होंने लड़ाई में बची आखरी गोली खुद को को मार ली थी .भारत के सच्चे हीरो को हमारा नमन!!

Tuesday, July 17, 2012

मा. बालासाहेब आप्टे जी को अभाविप द्वारा अश्रुपूरित श्रद्वांजलि

अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. बालासाहेब आप्टे जी के निधन से संपूर्ण अभाविप परिवार शोक संतप्त है। तथा अभाविप परिवार  उन्हें अश्रुपूरित श्रृद्धाजंलि अर्पित करता है। उन्होंने लगभग चार दशक तक सतत् रूप से युवाओं का मार्ग दर्शन किया एवं उनके ही मागदर्शन में हजारों कार्यकर्ता सामाजिक व राजनैतिक जीवन में सक्रिय हैं, यही उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। वे अत्यंत कुशाग्र बुद्वि के थे तथा अपने वकालत पेशे में अत्यंत सफल होने के साथ-साथ ही सार्वजनिक जीवन में भी पूरी तरह से पारदर्शी रहते हुए सार्वजनिक जीवन की सक्रियता को जीवन के अंतिम समय तक बनाये रखा।  
सार्वजनिक जीवन में उनकी निष्ठाये व जो पाठ उन्होंन हजारों कार्यकर्ताओं को पढ़ाया, वो उन्होंने अपने 12 वर्षों के संसद सदस्य व सार्वजनिक जीवन में भी बखूबी निभाया। वह एक तरफ सामान्य कार्यकर्ताओं एवं संगठन के लिए मार्गदर्शक थे दूसरी तरफ राष्ट्रीय विचारों के बारे में भी उतने ही स्पष्ट और आधुनिक थे। इसी लिए उनके द्वारा विचारों को बेबाक तरीके से रखने की शैली से एक सुदृढ़ वैचारिक अधिष्ठान पर विद्यार्थी  परिषद को देशव्यापी मजबूत संगठन बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
 प्रा. मिलिंद मराठे (राष्ट्रीय अध्यक्ष), श्री उमेश दत्त (राष्ट्रीय महामंत्री), श्री सुनील अंबेकर (राष्ट्रीय संगठन मंत्री), श्री के. एन. रघुनंदन (राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री), श्री सुनील बंसल (राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री) ने उनकों भावपूर्ण  श्रृद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वाधीन भारत के छात्र आंदोलन को दिशा देने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है, जो समूचे छात्र जगत को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।  

अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाल आप्टे का निधन


नई दिल्ली/मुंबई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाल आप्टे का आज मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर तीन बजकर दस मिनट पर उन्होंने अंतिम सास ली। वह पिछले एक पखवारे से मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में भर्ती कराए गये थे।
श्री आप्टे का जन्म 18 जनवरी 1938 को महाराष्ट्र के राजगुरू नगर में हुआ था। वह लंबे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे। महाराष्ट्र से दो सत्रों तक लगातार निर्वाचित होकर राज्यसभा में भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले श्री आप्टे चार दशकों तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किया। भाजपा में थिंक टैंक की भूमिका निभाने वाले श्री आप्टे 2000 से 2012 तक राज्य सभा के सदस्य भी रहे।
आपातकाल के दौरान चलाए गये आंदोलन में बाल आप्टे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता होने के नाते इन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के कानूनी पक्ष की भी वकालत की।

Saturday, September 10, 2011

चार में से तीन सीटों पर विद्यार्थी परिषद का कब्जा


            डुसू चुनाव :  भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं का एबीवीपी को समर्थन

नई दिल्ली, 10 सितंबर (हि.स.)। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जीत का डंका बजाया है। छात्रसंघ के चार पदों में से तीन पदों पर एबीवीपी और एकमात्र पद पर एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। चुनावी नतीजों से स्पष्ट हो गया है कि युवा किस हद तक कांग्रेसी नीतियों से खफा थे कि उन्होंने छात्रसंघ चुनाव में भी उसकी पार्टी एनएसयूआई को ज्यादा भाव नहीं दिया। 

एबीवीपी ने उपाध्यक्ष, सचिव एवं सह-सचिव पदों पर जीत दर्ज की तो अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई जीत हासिल करने में सफल रही। अध्यक्ष पर एनएसयूआई के अजय चिकारा 2362 मत के अन्तर से चुनव जीत गये। एनएसयूआई के अजय चिकारा को 11,164 वोट मिले, वहीं उनके खिलाफ एबीवीपी की उम्मीद्वार नेहा सिंह को 8802 वोट मिले। 

उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के विकास चौधरी ने एनएसयूआई के भूपेंद्र चौधारी को 3780 मतों के अंतर से हराया। विकास को 11,855 और भूपेंद्र को 8075 वोट मिले। जबकि सचिव यानि जनरल सेक्रेटरी के पद पर भी एबीवीपी का कब्जा रहा। एबीवीपी प्रत्याशी विकास यादव ने एनएसयूआई की अनुभवी उम्मीदवार पराग शर्मा को 2291 मतों से मात दी। विकास को जहा 8,365 मत मिले वहीं पराग मात्र 6074 वोटों का ही विश्वास जीत सकी। सह-सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) पद पर एबीवीपी के दीपक बंसल ने 2105 मतों के अंतर से आशीष चौधरी को पराजित किया। दीपक को 8,404 और आशीष को 6,299 वोट मिले। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत पर युवाओं को बधाई देते हुए एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिंद मराठे ने कहा कि यह अभी शुरूआत है। युवाओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो संकल्प दिखाया है उसी का नतीजा है कि एबीवीपी ने जीत हासिल की है। ऐसे में अब एबीवीपी का कर्त्तव्य बनता है कि पहले से चल रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को और तेज करना होगा।

छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद की जीत पर एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश दत्त ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव से छात्र हितों के मुद्‌दों को लेकर संघर्षरत रही है। यह जीत भ्रष्टाचार के खिलाफ युवाओं के जनाक्रोंश को जताती है। उन्होंने कहा, "हम छात्रसंघ के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु सदैव कार्यरत रहेंगे।"