STUDENT'S POWER - NATION'S POWER / छात्रशक्ति - राष्‍ट्रशक्ति

Monday, September 5, 2011

DU Students will mandate against Corruption on 9th Sept. - Neha Singh


New Delhi, 05 September: ABVP presidential candidate Neha Singh claimed that in the coming DUSU elections on 9th September, students will mandate against corruption by supporting ABVP’s panel.
Today ABVP DUSU panel campaigned in different colleges of Delhi University. One group of candidates comprising of Presidential candidate Neha Singh and Secretary candidate Vikas Yadav visited Rajdhani, Shivaji, SPM, IGI, RLA, Motilal college, Law Center 2 and hostels of Ramjas and KMC. The second group consisting of Vice Presidential candidate Vikas Choudhary and Joint Secretary candidate Deepak Bansal visited Shraddhanand, Guru Gobind Singh, Bhagat Singh, Deshbandhu, Dayal Singh, PGDAV colleges and also the hostels of SRCC and Hindu college. These teams campaigned in two sessions, in one session they covered the morning colleges and in another evening colleges.
ABVP presidential candidate Neha Singh said that ABVP is continuously working on the campuses and creating awareness among students on different academic and national issues. When country witnessed the issue of corruption ABVP launched a nationwide movement against corruption. Manifold activities & huge mobilization was done in Delhi University and ABVP also actively participated in Anna Hazare’s anti corruption movement.
NSUI is falling in line with their parent party Congress which has been exposed for anti-student & undemocratic behavior. Neha reiterate further that in such situation, nothing can be expected from NSUI betterment of students.
ABVP secretary candidate Vikas Yadav said that because of unavailability of professional colleges in DU the students are compelled to take admissions in private institutes of NCR at high price which leads to commercialization of education. ABVP led student union will pressurize the administration to open more professional colleges in DU.
…………………………………………………………………………..

भ्रष्टाचार का जवाब बैलेट से देंगे छात्र: नेहा सिंह


डीयू के सभी कालेजों में लागू हो समान शुल्क संरचना: विकास यादव

नई दिल्ली, 05 सितंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पैनल से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नेहा सिंह ने चुनाव अभियान के दौरान कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हित और राष्ट्रहित के विभिन्न मुद्दों पर अपने रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों से युवा शक्ति को झकझोरती रही है। देश में जब भ्रष्टाचार का मुद्दा सामने आया तो एबीवीपी ने पूरे देश भर में इसके खिलाफ अपने आन्दोलन के माध्यम से युवाओं को एकजुट किया। चाहे वह बाबा रामदेव का काला धन वापस लाने के लिये चलाया गया आन्दोलन रहा हो या अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन, एबीवीपी कीे सदैव सक्रिय भूमिका रही है। नेहा सिंह ने उम्मीद जताते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में भ्रष्टाचारियों के पैसों पर राजनीति कर रहे लोगों का जवाब छात्र बैलेट के माध्यम से जरूर देगा।
नेहा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार की ओछी राजनीति और सत्ता-प्रेम अब सबके सामने आ चुका है। मातृसंस्था से प्रेरणा लेते हुए एनएसयूआई भी उसी राह पर चल रही है और भ्रष्टाचारियों के पैसे का उपयोग छात्रसंघ चुनाव में खुलकर कर रही है। ऐसे में राष्ट्र हित व छात्र हितों की बात करना उनके लिये बेमानी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीनता का इससे बडा उदाहरण और क्या होगा कि पिछले 12 साल में दिल्ली विश्वविद्यालय में एक भी नया कालेज नहीं खुला। उन्होंने कहा कि अगर यही घोटाले का पैसा दिल्ली की मुख्यमंत्री स्कूल, कालेज और अन्य शिक्षण संस्थान के खुलवाने मंे प्रयोग करती तो हाई कट आफ लिस्ट के कारण दाखिले से वंचित छात्र आज कालेजों में पढाई कर रहे होते। 
वहीं दूसरी तरफ एबीवीपी पैनल के सचिव पद के प्रत्याशीे विकास यादव ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को छात्रों के बीच उठाते हुए कहा कि दिल्ली के वो छात्र जो प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं उन्हें एनसीआर के प्राइवेट संस्थानों की ओर रुख करना पड़ रहा है क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स न के बराबर हैं।.उन्होंने कहा कि इन प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की फीस काफी अधिक होती है, जिससे गरीब व मेधावी छात्रों को शिक्षा से वंचित रहना पडता है। एबीवीपी इसे शिक्षा के व्यापारीकरण का एक दूसरा रूप मानता है। एबीवीपी के नेतृत्व वाला छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाकर अधिक से अधिक प्रोफेशलन कोर्स खुलवाने की कोशिश करेगा। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी कालेजों में समान शुल्क संरचना की भी मांग करेगा। उन्होंने कहा कि एबीवीपी का मानना है कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों को समान सुविधाएं मिलनी चाहिए और प्रशासन का और अधिक विकेंद्रीकरण होना चाहिये।
विदित हो कि आज एबीवीपी पैनल के एक समूह में अपने संपर्क अभियान के दौरान नेहा सिंह और विकास यादव ने भगनी निवेदिता, राजधानी, शिवाजी, एसपीएम, आईजीआई, आरएलए, मोतीलाल और ला सेन्टर टू के साथ-साथ रामजस व किरोडीमल कालेज के हास्टलों में संपर्क कर अपने पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। वहीं दूसरी तरफ विकास चौधरी और दीपक बंसल ने श्रद्धानंद, गुरूगोविन्द सिंह, भगत सिंह, देश बन्धु, दयाल सिंह और पीजीडीएवी कालेज के साथ-साथ एसआरसीसी व हिन्दू कालेज के हास्टलों में संपर्क कर समर्थन की अपील की।  

.....................................................................................................................................................


DU Students will mandate against Corruption on 9th Sept. - Neha Singh

New Delhi, 05 September: ABVP presidential candidate Neha Singh claimed that in the coming DUSU elections on 9th September, students will mandate against corruption by supporting ABVP’s panel.

Today ABVP DUSU panel campaigned in different colleges of Delhi University. One group of candidates comprising of Presidential candidate Neha Singh and Secretary candidate Vikas Yadav visited Rajdhani, Shivaji, SPM, IGI, RLA, Motilal college, Law Center 2 and hostels of Ramjas and KMC. The second group consisting of Vice Presidential candidate Vikas Choudhary and Joint Secretary candidate Deepak Bansal visited Shraddhanand, Guru Gobind Singh, Bhagat Singh, Deshbandhu, Dayal Singh, PGDAV colleges and also the hostels of SRCC and Hindu college. These teams campaigned in two sessions, in one session they covered the morning colleges and in another evening colleges.

ABVP presidential candidate Neha Singh said that ABVP is continuously working on the campuses and creating awareness among students on different academic and national issues. When country witnessed the issue of corruption ABVP launched a nationwide movement against corruption. Manifold activities & huge mobilization was done in Delhi University and ABVP also actively participated in Anna Hazare’s anti corruption movement.

NSUI is falling in line with their parent party Congress which has been exposed for anti-student & undemocratic behavior. Neha reiterate further that in such situation, nothing can be expected from NSUI betterment of students.

ABVP secretary candidate Vikas Yadav said that because of unavailability of professional colleges in DU the students are compelled to take admissions in private institutes of NCR at high price which leads to commercialization of education. ABVP led student union will pressurize the administration to open more professional colleges in DU.

भ्रष्टाचार का जवाब बैलेट से देंगे छात्र: नेहा सिंह


डीयू के सभी कालेजों में लागू हो समान शुल्क संरचना: विकास यादव

नई दिल्ली 05 सितंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपीद्ध के पैनल से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नेहा सिंह ने चुनाव अभियान के दौरान कहा कि एबीवीपी हमेशा छात्र हित और राष्ट्रहित के विभिन्न मुद्दों पर अपने रचनात्मक व आंदोलनात्मक गतिविधियों से युवा शक्ति को झकझोरती रही है। देश में जब भ्रष्टाचार का मुद्दा सामने आया तो एबीवीपी ने पूरे देश भर में इसके खिलाफ अपने आन्दोलन के माध्यम से युवाओं को एकजुट किया। चाहे वह बाबा रामदेव का काला धन वापस लाने के लिये चलाया गया आन्दोलन रहा हो या अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आन्दोलन, एबीवीपी की सदैव सक्रिय भूमिका रही है। नेहा सिंह ने उम्मीद जताते हुए कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में भ्रष्टाचारियों के पैसों पर राजनीति कर रहे लोगों का जवाब छात्र बैलेट के माध्यम से जरूर देगा।

नेहा सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस सरकार की ओछी राजनीति और सत्ता-प्रेम अब सबके सामने आ चुका है। मातृसंस्था से प्रेरणा लेते हुए एनएसयूआई भी उसी राह पर चल रही है और भ्रष्टाचारियों के पैसे का उपयोग छात्रसंघ चुनाव में खुलकर कर रही है। ऐसे में राष्ट्र हित व छात्र हितों की बात करना उनके लिये बेमानी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीनता का इससे बडा उदाहरण और क्या होगा कि पिछले 12 साल में दिल्ली विश्वविद्यालय में एक भी नया कालेज नहीं खुला। उन्होंने कहा कि अगर यही घोटाले का पैसा दिल्ली की मुख्यमंत्री स्कूल, कालेज और अन्य शिक्षण संस्थान के खुलवाने में प्रयोग करती तो हाई कट आफ लिस्ट के कारण दाखिले से वंचित छात्र आज कालेजों में पढाई कर रहे होते।

वहीं दूसरी तरफ एबीवीपी पैनल के सचिव पद के प्रत्याशी विकास यादव ने शिक्षा क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दे को छात्रों के बीच उठाते हुए कहा कि दिल्ली के वो छात्र जो प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं उन्हें एनसीआर के प्राइवेट संस्थानों की ओर रुख करना पड़ रहा है क्योंकि दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स न के बराबर हैं। उन्होंने कहा कि इन प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की फीस काफी अधिक होती है, जिससे गरीब व मेधावी छात्रों को शिक्षा से वंचित रहना पडता है। एबीवीपी इसे शिक्षा के व्यापारीकरण का एक दूसरा रूप मानता है। एबीवीपी के नेतृत्व वाला छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रशासन पर दबाव बनाकर अधिक से अधिक प्रोफेशलन कोर्स खुलवाने की कोशिश करेगा। साथ ही विश्वविद्यालय के सभी कालेजों में समान शुल्क संरचना की भी मांग करेगा। उन्होंने कहा कि एबीवीपी का मानना है कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों को समान सुविधाएं मिलनी चाहिए और प्रशासन का और अधिक विकेंद्रीकरण होना चाहिये।

विदित हो कि आज एबीवीपी पैनल के एक समूह में अपने संपर्क अभियान के दौरान नेहा सिंह और विकास यादव ने भगनी निवेदिता, राजधानी, शिवाजी, एसपीएम, आईजीआई, आरएलए, मोतीलाल और ला सेन्टर टू के साथ-साथ रामजस व किरोडीमल कालेज के हास्टलों में संपर्क कर अपने पैनल के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। वहीं दूसरी तरफ विकास चौधरी और दीपक बंसल ने श्रद्धानंद, गुरूगोविन्द सिंह, भगत सिंह, देश बन्धु, दयाल सिंह और पीजीडीएवी कालेज के साथ-साथ एसआरसीसी व हिन्दू कालेज के हास्टलों में संपर्क कर समर्थन की अपील की।



Sunday, September 4, 2011

ABVP Campaigned Through Hostels and Public Meetings


Not opening a single college in last 12 years in DU shows Congress Government’s indifferent approach towards education – Neha Singh

New  Delhi 4 September - ABVP being a single holiday in DUSU campaign period on Sunday ABVP Panel campaigned in university  hostels and different areas by organizing public meetings.

ABVP presidential candidate Neha Singh and Secretary candidate Vikas Yadav today went to Mansarover, Jubilee, Gwayer, Kothari, P.G. Mens hostel, VKRV hostel, P.G. Womens , ISH hostel and Miranda hostel and appealed students personally to support  ABVP’s DUSU Panel .

On the other hand Vikas Chaudhary, ABVP’s Vice Presidential candidate and candidate for Joint Secretary Deepak Bansal campaigned in hostels of SRCC, Ramjas, Hindu, KMC and Hansraj college.

In the evening session these student leaders addressed public meetings in different parts of Delhi. Neha Singh in Mukherjee Nagar, Vikas Yadav in Malviya Nagar, Vikas Chaudhary in Najafgarh and Deepak Bansal in Shahdara appealed to vote for ABVP’s Panel.

Neha Singh in Mukherjee Nagar told while addressing students that ABVP has always struggled for student centric issues and from time to time it has awakened autocratic administration of DU by its agitations. She also blamed Congress Government for its indifferent approach for not opening a single new college in last 12 years in DU.

In the public meeting in Najafgarh Vikas Chaudhary told commercialization of education is the biggest challenge and today’s youth is suffering from it. He reiterated ABVP’s policy to control commercialization and stressed for common fee structure in all colleges of DU so that poor and meritorious students will not be deprived from education.

हॉस्टलों और जनसभा के माध्यम से एबीवीपी ने किया छात्रों से संपर्क


गत 12 वर्षों में एक भी नये कालेज का न खुलना कांग्रेस सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीनता - नेहा सिंह

नई दिल्ली, 04 सितंबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी ने आज ने आज विश्वविद्यालय कैंपसों के बंद रहने से हास्टल और पब्लिक मिटिंग कर अपना प्रचार अभियान चलाया। 

एबीवीपी पैनल के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नेहा सिंह और सचिव पद के विकास यादव ने दिल्ली वश्वविद्यालय के मानसरोवर, जुबली, ग्वायर, कोठारी, पीजी मेन्स हास्टल, वीकेआरवी हास्टल, पीजी वूमेंस, आईएसएच हास्टल और मिरान्डा आदि हास्टल में छात्रों से मिलकर अपने पैनल के पक्ष में वोट करने की अपील की। 

वहीं एबीवीपी पैनल के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विकास चौधरी और सह सचिव पद के प्रत्याशी दीपक बंसल ने एसआरसीसी, रामजस, हिन्दू, केएनसी और हंसराज कालेज के हास्टलों में संपर्क कर अपने समर्थन मांगा। इसी क्रम में दोपहर बाद हुए एबीवीपी पैनल ने जनसंपर्क अभियान के तहत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में जनसभाओं का आयोजन किया। नेहा सिंह ने मुखर्जी नगर, विकास यादव ने मालवीय नगर, विकास चौधरी ने नजफगढ और दीपक बंसल ने यमुनापार व शाहदरा में जनसभा कर अपने पैनल के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। 

मुखर्जी नगर में छात्रों की सभा को संबोधित करते हुए नेहा सिंह ने कहा कि एबीवीपी सदैव से ही छात्र हितों के मुद्दों पर संघर्षरत रही है और समय-समय पर अपने आंदोलनों के माध्यम से निरंकुश प्रशासन को जगाने का काम करती रही है। नेहा सिंह ने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली विश्वविद्यालय में पिछले  बारह वर्षों से एक भी कालेज नहीं खोला गया, वह कांग्रेस सरकार की शिक्षा के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। 

वहीं दूसरी तरफ नजफगढ में सभा को संबोधित करते हुए विकास चौधरी ने कहा शिक्षा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार आज एक बडी समस्या के रूप में बनकर उभरा है जिससे समाज का हर युवा वर्ग पीडित है। शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगाने की बात रखते हुये विकास चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कालेजों में सामान्य शुल्क संरचना का मानक तय होना चाहिये जिससे गरीब और मेधावी छात्रों को शिक्षा से वचिंत न होना पडे।

Saturday, September 3, 2011

एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जाए-नेहा सिंह

नई दिल्ली, 03 सितम्बर। अखील भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) पैनल से अध्यक्ष पद की उम्मीदवार नेहा सिंह ने एनएसयूआई पर आरोप लगाया कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई धनबल और बाहुबल के जरिये चुनाव जीतना चाहती है।

नेहा सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय चिकारा पर दर्ज प्राथमिकी और उनके बीच हुई आपसी मार-पीट एनएसयूआई पैनल के उम्मीदवरों के अपराधिक छवी को साफ तौर पर इंगित करती है। नेहा सिंह ने कहा कि एनएसयूआई कैंपस में सिर्फ राजनीति करती है उसका छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं कोई वास्ता नहीं । वर्ष भर सालों भर विश्वविद्यालय परिसर से गायब रहने वाली एनएसयूआई बरसाती मेठकों की तरह सिर्फ छात्र संघ चुनाव में ही दिखते हैं, और छात्रों की समस्याओं से रूबरू होने के बजाय आपसी गुटबाजी और अराजकता फैलाने में लगे रहती है।
नेहा सिंह ने कहा कि गत वर्ष एनएसयूआई पैनल से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर उनके ही संगठन के सदस्यों द्वारा हुआ हमला एनएसयूआई की आपसी गुटबाजी और हताशा को बयां करता है। एनएसयूआई शिक्षा के मंदिर में दहशत भरा माहौल पैदा कर रही है।
नेहा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि एनएसयूआई पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय चिकारा का नामांकन अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आधार पर रद्‌द किया जाये।